जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के गांव सालेपाल में रहने वाला किसान अपने बेटे का आधार लिंक कराने घर से साइकिल में निकला था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सालेपाल तुमपानीपारा निवासी बामन पोयामी पिता भाजी 28 वर्ष सोमवार को अपने पांच वर्षीय बेटे रितेन का आधार कार्ड लिंक कराने के लिए सुबह आठ बजे साइकिल पर सवार होकर तोकापाल के लिए निकला हुआ था। अचानक बड़े आरापुर के पास सुबह करीब नौ बजे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।