फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: रेलवे स्टेशन पर पिता ने गुमाया बेटे का फोन, आरोपी ने फोन से निकाला फोटो और वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल

Tue, 07 Oct 2025 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बोधघाट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे के फोन को गुमा दिया, जब तक इस बात की जानकारी बुजुर्ग को लगती, आरोपी ने फोन से फ़ोटो व वीडियो को निकालकर प्रार्थी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे के फोन को गुमा दिया, जब तक इस बात की जानकारी बुजुर्ग को लगती, आरोपी ने फोन से फ़ोटो व वीडियो को निकालकर प्रार्थी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। प्रार्थी ने मामले की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज करा दिया, जहाँ आरोपी को ओड़िसा से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि 30 सितंबर को प्रार्थी के पिता किसी काम से रेलवे स्टेशन जगदलपुर गए हुए थे, जहाँ काम के दौरान फोन गुम हो गया था, मोबाइल आरोपी बिरची पनिग्राही 38 वर्ष निवासी राजखारियर जिला नयापारा ओडिशा को मिला, चुकी फोन लॉक नही होने के कारण फोन के गैलरी को खोल उसमें प्रार्थी के निजी फ़ोटो से लेकर उसका वीडियो आदि था, आरोपी ने उसी फोन से प्रार्थी का नंबर निकाल कर उसे उसके वीडियो और फ़ोटो के बारे मे जानकारी दी। 

जहाँ प्रार्थी ने फोन लौटाने की बात कही, आरोपी ने फोन लौटने के एवज में 5 हजार रुपये की डिमांड की, जिसपर प्रार्थी ने आरोपी के क्यू आर में पैसे भी भेज दिया, पैसे के आते ही आरोपी के मन मे और लालच आ गया और उसने फिर से 5 हजार की डिमांड की, पैसे के बढ़ते डिमांड और ब्लैकमेल को देखते हुए मामले की शिकायत 5 अक्टूबर को बोधघाट थाने में दर्ज करा दिया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया, थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के द्वारा एक टीम बनाकर ओड़िसा भेजा गया, जहाँ से आरोपी बिरची पनिग्राही 38 वर्ष निवासी राजखारियर जिला नयापारा ओडिशा को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


अपने निजी फ़ोटो ना रखे फोन में
मामले के बाद पुलिस ने अपील किया है कि अपने किसी भी तरह के फोटो व वीडियो को अपने फोन में ना रखे, ऐसे में अगर किसी के हाथ फ़ोटो व वीडियो लग जाने से इसी तरह से दुरुपयोग के साथ ही ब्लैकमेल करेंगे।

फोन में नही था पासवर्ड
प्रार्थी ने बताया कि अपना फोन पुराना होने के कारण नया फोन खरीदने के बाद पुराने फोन को पिता को दे दिया, चुकी पिता को एंड्राइड फ़ोन चलाने नही आने के कारण उसमें पासवर्ड नही था।

किसी भी एप्लिकेशन को डाउनलोड करने से पहले रखे ध्यान
सोसल साइड में किसी भी एप्लिकेशन को डाउनलोड करने से पहले प्रोसेस को समझे, कई बार बिना सोचे समझे एप्प को स्टाल कर लेने से फ़ोटो इंटरनेट से लेकर निजी व्यक्ति तक पहुँच जाता है, जिससे कि बाद में बड़ी हानि उठानी पड़ती है, ऐसे में किसी भी प्रकार से फ़ोटो व वीडियो के फोल्डर में पासवर्ड जरूर रखे, जिससे कि किसी के हाथ ना लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें