फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में सामूहिक विवाह: 27 जोड़े एक-दूजे के हुए, समारोह बना धार्मिक सद्भावना की मिसाल

Wed, 29 Mar 2023 07:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, हजारों माता-पिता को अपने बच्चों की शादी की चिंता रहती है, लेकिन आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहारा बनती है। 
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में तैयार होकर पहुंचे दूल्हे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस दौरान 27 जोड़े रीति- रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए। खास बात यह रही कि विवाह समारोह धार्मिक सद्भावना की मिसाल बन गया। इसमें दो हिंदू, चार ईसाई, एक मुस्लिम और 20 आदिवासी जोड़े अपने-अपने धार्मिक रिवाजों और परंपराओं से एक-दूसरे के हमसफर बने। 

विज्ञापन




आवापल्ली में हुए इस कार्यक्र में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, हजारों माता-पिता को अपने बच्चों की शादी की चिंता रहती है, लेकिन आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होने के कारण और वैवाहिक आयोजन अधिक खर्चीला होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहारा बनती है। विधायक ने कहा जिस तरह से आवापल्ली मे विवाह समारोह हुआ वह सामाजिक, धार्मिक सद्भावना और समरसता का एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में  माता-पिता और वर-वधु में उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की  सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम सहित सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू सहित अन्य नेताओं व गणमान्य लोगों ने नव दंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें