फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की दस्तक: जगदलपुर में मिले आठ मरीज, निगम में उठा मामला; पिछले साल हुई थी एक दर्जन मौतें

Fri, 16 Jun 2023 09:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि पिछले वर्ष डेंगू के प्रकोप से शहर में करीब एक दर्जन मौतें हुई थी और एक हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पडे़ थे। उसके बावजूद इससे कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का आपसी तालमेल कहीं दिखाई नहीं दे रहा, जिससे डेंगू के बड़े फैलाव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
Jagdalpur News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में डेंगू के मरीज फिर मिलने लगे हैं। पिछले 15 दिन में शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड में आठ मरीज मिले हैं। उनमें से एक मरीज का उपचार डिमरापाल मेडिकल में चल रहा है। मोती लाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि डेंगू के मरीज मिलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को भी नहीं दी थी, जो गंभीर विषय है। शहर की लचर और बेपटरी सफाई व्यवस्था के कारण शहर में पिछले साल की तरह डेंगू के फैलने का खतरा फिर मंडराने लगा है। 

विज्ञापन


भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि शुक्रवार को नगर निगम की सामान्य सभा की  बैठक में डेंगू के मरीज शहर में निकलने के विषय को प्रमुखता से उठाया गया है। एक पखवाड़े से डेंगू का फैलाव शहर में हो रहा है। इस जानकारी को स्वास्थ्य विभाग दबाये बैठा रहा, यह बड़ी लापरवाही है। नगर निगम को सूचना दिये जाने पर छत्रपति शिवाजी वार्ड के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से आवश्यक दवाई आदि के छिड़काव का कार्य शुरू किया गया है। 

पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि पिछले वर्ष डेंगू के प्रकोप से शहर में करीब एक दर्जन मौतें हुई थी और एक हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पडे़ थे। उसके बावजूद इससे कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का आपसी तालमेल कहीं दिखाई नहीं दे रहा, जिससे डेंगू के बड़े फैलाव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। अस्वच्छता डेंगू के फैलने का प्रमुख कारण है। नगर निगम के स्वच्छता कार्य को अविलंब सुधारने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें