जगदलपुर शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार की सुबह एक विशाल वृक्ष हाइवे में गिर गया, घटना की जानकारी लगते ही यातायात पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद वृक्ष को हटाया गया। मामले की जानकारी देते हुए यातायात पुलिस डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि आमागुड़ा चौक में मंगलवार की सुबह 6:30 बजे करीब एक वृक्ष सड़क पर गिर गया, जिससे एक साइड ट्रैफिक पुती तरह से रुक गया था, मामले की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर यातायात जगदलपुर से पुलिस के पैट्रोलिंग वाहन से एएसआई प्रवीण जोशी, प्रधान आरक्षक जगमोहन नाग, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, नगर सेना सिपाही हेमंत ठाकुर व शिवा मौके पर पहुंचकर वन वे ट्रैफिक चालू किए एवं पुलिस कंट्रोल के माध्यम से वन विभाग से संपर्क कर उनके मदद से सड़क पर गिरे हुए वृक्ष को काटकर अलग किया गया और मार्ग को चालू कर आवागमन शुरू किया गया, इस दौरान किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।