फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जगदलपुर-सुकमा मार्ग होगा फोरलेन, महाराणा प्रताप चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, बस्तर सांसद ने की थी मांग

Tue, 01 Jul 2025 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सांसद महेश कश्यप ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बस्तर की इस अति आवश्यक मांग को रखा था। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप चौक में फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
मंत्री को मांग पत्र सौंपते सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर सांसद महेश कश्यप के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बस्तर सांसद को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 के अंतर्गत जगदलपुर से सुकमा-कोंटा तक फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया को वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 में सम्मिलित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत महाराणा प्रताप चौक, जगदलपुर पर फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति दी गई है, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (रायपुर-जगदलपुर मार्ग) के 216.500 किमी खंड और बिछेगा, जगदलपुर-सुकमा-कोंटा मार्ग के 170.600 किमी खंड को फोरलेन किया जाएगा। पूरी परियोजना को वार्षिक योजना 2024-25 में सम्मिलित कर डीपीआर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

सांसद महेश कश्यप ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बस्तर की इस अति आवश्यक मांग को रखा था। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप चौक में फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। वहीं, सुकमा तक फोरलेन सड़क बनने से पूरे बस्तर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्वीकृति बस्तर की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे न केवल यातायात की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास में भी तेजी आएगी। यह परियोजना बस्तर के लिए विकास की नई गाथा लिखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें