फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: बस्तर ओलम्पिक 2025 का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, 822 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Sat, 22 Nov 2025 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत बस्तर जिला का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी (हॉकी) में किया जा रहा है।
विज्ञापन
बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत बस्तर जिला का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी (हॉकी) में किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में सांसद महेश कश्यप की आतिथ्य में किया गया। सांसद महेश कश्यप ने खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है । खिलाडियों को अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला है इसका भरपूर लाभ और खेल का आनंद लें। युवा अवस्था में बहुत से कार्य को करने की क्षमता होती है इस क्षमता का शिक्षा, खेल के क्षेत्र में उपयोग कर परिवार, गाँव, ब्लॉक का नाम रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बस्तर ओलम्पिक खेल का उद्देश्य भाईचारा को बढ़ाना, क्षमता का विकास करना है। बस्तर ओलम्पिक के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में पंजीयन करवाया और ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीतकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचें  है सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं। युवा खेल के साथ पढ़ाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को दिखाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  सभापति खेमसिंह देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक के माध्यम से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास के लिए आभार। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें,अच्छे से मेहनत करें और खेलकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें, कार्यक्रम में कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि ब्लॉक से जिला स्तर पर पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि इस बार 11 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिले में 95787 लोंगों ने पंजीयन करवाया था, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दस हजार लोगों ने भाग लिया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 1822 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों ने चार सौ मीटर दौड़ करवाकर शुभारंभ किया, सातों विकासखण्ड़ के खिलाडियों ने शानदार मार्चपास्ट किया गया, कब्बड़ी खिलाडी शेजश बघेल ने खिलाडियों को खेल भावना के लिए शपथ दिलवाई। इस मौके पर दो स्कूल के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें