फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bastar: क्या बस्तर में भी एक्टिव हो गए हैं शिकारी? मिला हिरण का शव, जांच में जुटा वन विभाग

Thu, 17 Jul 2025 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

न विभाग के द्वारा जांच की जा रही है कि हिरण की मौत सड़क हादसे में हुई है या तीर लगने से। इस पूरे मामले को लेकर जब वन विभाग के आला अधिकारियों को जब फोन लगाया गया तो उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरा मिला हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर में बरसात के मौसम में जहां पर्यटकों का आवागमन बढ़ जाता है, वहीं दूसरी ओर वन्य प्राणियों को भी अधिकतर देखा जाता है। ऐसे में गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में तीरथगढ़ जाने वाले मार्ग में एक हिरण का शव देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने वन विभाग को इस मामले की जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि मृत पाए गए हिरण के शरीर में तीर के निशान जैसा चिन्ह भी देखा गया है, जिससे कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद शिकारी ने उस हिरण का शिकार किया है, लेकिन उस हिरण को नहीं ले जा पाया है।

विज्ञापन


बता दें कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के तीरथगढ़ मार्ग में गुरुवार की सुबह जब आम जन वाटरफॉल का नजारा देखने के लिए जा रहे थे तो बैरियर के पास एक हिरन का शव देखा गया, आसपास के लोगों ने इस दौरान हिरन के फोटो के साथ वीडियो भी बनाया। हिरण का शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी वहां आ पहुंचे, जहां मृत हिरण के शरीर को देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद किसी तेज रफ्तार वाहन से टकराने की वजह से हिरण की मौत हुई है, लेकिन ध्यान से देखने में हिरण के शरीर में तीर लगने जैसा निशान भी लग रहा था, फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हिरण के शव को अपने साथ ले गई, जहां उसका अंतिम संस्कार किये जाने की बात कही गई है। 

वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि बस्तर में भी अब शिकारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। फिलहाल वन विभाग के द्वारा जांच की जा रही है कि हिरण की मौत सड़क हादसे में हुई है या तीर लगने से। इस पूरे मामले को लेकर जब वन विभाग के आला अधिकारियों को जब फोन लगाया गया तो उत्तर नहीं मिला और ना ही किसी प्रकार से कोई जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें