जमीन विवाद के चलते सायबो कवासी (37) ने अपने चचेरे भाई मासो कवासी (45) की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सायबो ने गांव के कोटवार को सूचना दी, जिसने पुलिस को सूचित किया।
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गरदा बोदापारा में दो चचेरे भाई के बीच चल रहे जमीन विवाद के चलते एक ने दूसरे का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद इस मामले की जानकारी गांव के कोटवार को दी। जहां कोटवार ने पुलिस को बताया कि जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि ग्राम गडदा बोदापारा निवासी सायबो कवासी के द्वारा अपने चचेरे भाई मासो कवासी का गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। ग्राम गडदा बोदापारा पहुंचकर देखने पर सायबो कवासी के घर आंगन मे मासो कवासी का मृत शरीर पड़ा हुआ था, जहां गांव के कोटवार एवं मृतक के चाचा सोमडू व अन्य लोग घटना के बारे में बताये कि जमीन विवाद को लेकर सायबो कवासी ने मासो कवासी ने गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस का कहना था कि प्रार्थी सोमडू कवासी 50 वर्ष निवासी गडदा कोटवार पारा ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बड़ा भतिजा मासो कवासी 45 वर्ष निवासी गडदा कोटवार पारा एवं छोटा भतीजा सायबो कवासी 37 वर्ष के द्वारा जमीन विवाद को लेकर कई वर्ष से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इसी रंजिश के चलते सायबो कवासी के घर में दोनों लड़ाई झगड़ा होकर छोटे भतीजी सायबो कवासी के द्वारा मासो कवासी के गला पर गमछा से गठान बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद सायबो कवासी के द्वारा कोटवार सोनारू मण्डावी एवं गांव के अन्य लोगों को हत्या करने की बात बताई। जिसके बाद लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी ने टीम के साथ जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।