फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में आरक्षक की हुई मौत, घर में छाया मातम, मतदान ड्यूटी से वापस आने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 24 Feb 2025 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले में हुए मतदान से वापस आने के दौरान एक जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में घायल जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले में हुए मतदान से वापस आने के दौरान एक जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में घायल जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई, वही घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वही घटना की जानकारी लगते ही रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग में मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, घटना में आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई, रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे, इस दौरान ग्राम कोहकामेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था, घटना के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, वही परिजनों को भी सूचना दिया गया, सोमवार की सुबह शव का पीएम करने के बाद परिजनों को दे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें