फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल: महंगे इलाज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- गरीबों से मनमानी लूट हो रही

Thu, 05 Feb 2026 01:53 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के डिमरापाल स्थित सुपर स्पेशलिस्ट कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में महंगे इलाज और जांच शुल्क के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। आयुष्मान मरीजों से भी वसूली का आरोप लगाते हुए गरीब आदिवासियों के शोषण का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने डिमरापाल स्थित नए सुपर स्पेशलिस्ट कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बस्तर के गरीबों को इलाज के नाम पर लूटने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र के गरीब और आदिवासी इतने महंगे इलाज का खर्च कैसे उठा पाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार और एनएमडीसी के सहयोग से बने डिमरापाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का संचालन कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि यहां इलाज के नाम पर महंगे टेस्ट कराए जा रहे हैं और केवल एडमिशन के नाम पर ही हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार की औपचारिक अनुमति के बिना ही इस तरह की वसूली की जा रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा पर आरोप - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन ने शुरुआत में कहा था कि बस्तर के आदिवासी और ग्रामीण मरीजों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उपचार सीजीएचएस दरों पर किया जाएगा, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मरीज आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने आते हैं। लेकिन अस्पताल शुरू होते ही एडमिशन शुल्क और जांच के नाम पर भारी रकम लिए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं।

मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे। सभी ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल परिसर के बाहर जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और गरीबों से वसूली बंद करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें