फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को बताया महत्वपूर्ण, आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

Sun, 01 Feb 2026 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने देश के चहुंमुखी विकास, गरीब-किसान-युवा-महिला कल्याण औरआत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला एक ऐतिहासिक बजट बताया है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने देश के चहुंमुखी विकास, गरीब-किसान-युवा-महिला कल्याण औरआत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला एक ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है।

विज्ञापन


केंद्रीय बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं के हितों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। नगर विकास, स्वच्छता, आवास, पेयजल, सड़क, रेल और शहरी अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधानों से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जगदलपुर जैसे नगरों में भी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष ने बजट में कृषि क्षेत्र, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और युवाओं के लिए कौशल विकास पर दिए गए जोर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन


सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त
किरण देव ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा और 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को सशक्त करता है। यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां

तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
 देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर जगदलपुर के लालबाग में तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति के हाथों जगदलपुर में आयोजित होने वाले 'बस्तर पडुंम 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता' का शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप और जगदलपुर विधायक किरण देव ने लालबाग मैदान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप और विधायक श्री देव ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों, मंच की साज-सज्जा और वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आगमन पर बस्तर की गरिमा के अनुरूप ही भव्य स्वागत और आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंत्री को अब तक की गई तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया, इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा भी उपस्थित रहे, जिन्हें मंत्री एवं विधायक द्वारा समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें