फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: युवक कमरे में पहुंचा तो फांसी से लटक रहा था छोटे भाई का शव, परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान था

Mon, 17 Apr 2023 04:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस का कहना था की युवक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ के बाद भी कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह किस बात को लेकर परेशान था। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही कमरे में लटका हुआ मिला है। युवक के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। रविवार शाम को जब बड़ा भाई उसे देखने पहुंचा तो शव मिला। फिलहाल पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंतेश्वरी वार्ड निवासी अंकुर त्रिपाठी (32) लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते परिजन उससे लगातार बात भी किया करते थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं देता। अंकुर रविवार शाम को अपने कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बड़ा भाई गौरव देखने गया तो अंकुर चादर से फंदा बनाकर फांसी पर लटका हुआ था। 

इसके बाद परिजन उसे नीचे उतारकर महारानी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना था की युवक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ के बाद भी कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह किस बात को लेकर परेशान था। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें