फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के नीचे दबी मिली 'विदेशी': सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला शराब का जखीरा, बोरियों के नीचे छिपाई गई थी

Thu, 11 May 2023 07:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर

सार

पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान प्याज़ की बोरियों के नीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। फिलहाल अभी इस मामले की जांच की जा रही है। शराब कहां से लाई गई और कहां डंप करवाई जा रही थी, इसका पता नहीं चल पाया है।
 
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुई शराब की पेटियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस शराब के जखीरे को प्याज़ की बोरियों के नीचे से बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से जो शराब पकड़ा है, उसमें अलग अलग वैरायटी की शराब है। इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल मामले में ट्रक चालक और तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। जिसे पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया की सूचना मिली थी कि नारायणपुर शहर बाजार स्थल के पास एक ट्रक बिना ड्राइवर और कंडक्टर के खड़ा है। ट्रक में आलू प्याज़ की बोरियां भरी हुई है। जिसके नीचे कुछ संदिग्ध समान है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान प्याज़ की बोरियों के नीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। फिलहाल अभी इस मामले की जांच की जा रही है। शराब कहां से लाई गई और कहां डंप करवाई जा रही थी, इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें