फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नक्सलियों ने ट्रैक्टर सहित तीन वाहनों में लगाई आग, मजदूरों और चालक ने भागकर बचाई जान

Tue, 14 Mar 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि कोड़ेपाल कैंप से करीब दो किमी दूर रेत गाड़ियों को जलाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के लिए टीम को रवाना किया गया है। टीम के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। बीजापुर में मंगलवार दोपहर नक्सलियों ने ट्रैक्टर सहित तीन वाहनों में आग लगा दी। यह वाहन रेत भरने के काम में लगे हुए थे। वारदात के दौरान वाहनों के चालक और मजूदरों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर जवानों को मौके पर भेजा गया है। उनके लौटने के बाद ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे कोड़ेपाल में दो टिप्पर और एक ट्रेक्टर रेत भरने के लिए गए थे। मजदूर रेत को गाड़ियों में लोड कर रहे थे। इसी दौरान वहां हथियारबंद नक्सली पहुंच गए। उन्होंने वाहनों के डीजल टैंक तोड़कर उसमें आग लगा दी। साथ ही मजदूरों को धमकी भी दी। इसके बाद चालक और मजदूर वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें