फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनें और कोंडागांव में मोबाइल टावर जलाया

Thu, 30 Mar 2023 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर/कोंडागांव

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी है। कुछ दिनों में नक्सली नारायणपुर जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं कोंडागांव में मोबाइल टावर जला दिया है। 
 
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य मेें लगी मशीनों में नक्सलियों ने लगाई आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी है। इस बार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर में पुल निर्माण कार्य में लगीं मशीनों में आग लगा दीं। मशीनों में स्थानीय ठेकेदार के मिक्सर मशीन और पानी पंप शामिल है जिसमे आगजनी की गई है। कुछ दिनों में नक्सली जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं कोंडागांव में मोबाइल टावर जला दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के कुरुसनार थाना क्षेत्र के ग्राम गुमिया बेड़ा में पुल निर्माण का काम चल रहा है। नक्सलियों ने बुधवार देर रात यहां लगी मशीनों में आग लगा दी। निर्माणाधीन कोडोली से झारावाही, आंकाबेड़ा मार्ग में कई पुल-पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दिन में सुरक्षा व्यवस्था मे के जवान तैनात होते हैं, लेकिन रात के समय जब कोई नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कोंडागांव में भी नक्सलियों ने बुधवार रात करीब नौ बजे बयानार थाने से  करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम चेरंग स्थित जियो के मोबाइल टावर में आग लगा दी। इसके चलते टावर में लगी बैट्री ज गई। फिलहाल सूचना मिलने पर जवान पहुंच गए हैं। इलाके में सर्चिंग की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें