फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: प्रियंका गांधी के बस्तर पहुंचने के बाद नक्सली उत्पात, सड़क निर्माण में लगे दो टिप्परों में लगाई आग

Thu, 13 Apr 2023 05:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने चालक परिचालक को वाहन से नीचे उतरवाया और डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने यह घटना को उस वक्त अंजाम दी जब प्रियंका गांधी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंची हुई हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों में आग लगा दी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव भरोसे का सम्मेलन कर रहे थे। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा था कि नक्सली सिमट गए हैं। अब डर का माहौल नहीं है और उनके पहुंचने के ठीक बाद बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो टिप्परों में आग लगा दी। गनीमत रही कि नक्सलियों ने चालक और किसी अन्य को नुकसान नहीं पहुंचाया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गंगालूर मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसमें गिट्टी  परिवहन कार्य मे लगी दो टिप्परों को नक्सलियों ने दोपहर में पदेडा गांव  के पास रोक लिया। चालक परिचालक को वाहन से नीचे उतरवाया और डीजल टैंक फोड़कर नक्सलियों ने उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने यह घटना को उस वक्त अंजाम दी जब प्रियंका गांधी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंची हुई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें