फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Encounter: जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को मार गिराया, सर्चिंग जारी

Tue, 27 Jun 2023 03:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

मारे गए नक्सली की पहचान जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ एराबोर थाना क्षेत्र में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 219वीं बटालियन और डीआरजी के जवान संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान भेज्जी इलाके में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी पोजिशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसे नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी दुला बताया जा रहा है। फोर्स अभी भी मौके पर है और सर्चिंग जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें