फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर किसान की मौत: घर के आंगन में घुसे गाय-बैल को भगा रहा था, संतुलन बिगड़ने से गिरा, सुबह मिला शव

Mon, 06 Feb 2023 01:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि प्रेम कुमार रात में परिजनों के साथ ही था। गायों के भगाने के बाद वह नहीं लौटा तो परिजनों को पता नहीं चला। सुबह हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
कुएं से शव निकालती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर रात 30 फीट गहरे कुएं में गिरकर एक किसान की मौत हो गई। किसान घर में घुसे गाय-बैलों को भगा रहा था। इसी दौरान अंधेरे में घर के पास बने कुएं में गिर गया। अगले दिन सुबह परिजनों ने तलाश शुरू की तो हादसे का पता चला। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माउली गुडापारा निवासी किसान प्रेम कुमार (30) रात को घर के आंगन में बैठा हुआ था। इस दौरान वहां गाय और बैल घुस आए। प्रेम कुमार उन्हें भगाने लगा। घर के बाहर ही कच्चा कुआं है, जो कि आधा खुला रहता है। प्रेम कुमार संतुलन बिगड़ने से उसी में जा गिरा। अगले दिन सोमवार सुबह जब प्रेम कुमार घर में नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं में देखा तो उन्हें गिरे होने की आशंका हुई। 

परिजनों की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। कुएं की गहराई देखकर नगर सेना से सहयोग मांगा गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया। टीम ने केमलान हार्नेस का इस्तेमाल करते हुए प्रेम कुमार के शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि प्रेम कुमार रात में परिजनों के साथ ही था। गायों के भगाने के बाद वह नहीं लौटा तो परिजनों को पता नहीं चला। सुबह हादसे की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें