फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh DEO Suspend: शिक्षा विभाग का एक्शन, बीआर बघेल होंगे नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

Thu, 20 Jun 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भ्रष्टाचार पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया। प्रभारी डीईओ भारती प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। बीआर बघेल नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गुरुवार की शाम को बस्तर जिले में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी को कोविड के दौरान किये गए गड़बड़ी को लेकर निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही बलिराम बघेल को नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस्तर जिले में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के द्वारा कोविड 2019 के समय केंद्रीय भंडार नेकाफ एवं एनसीसीएफ के माध्यम से सूखा राशन खरीदी के दौरान क्रय नियमों के विरुद्ध खरीदी गई थी, इस मामले को लेकर जांच भी चल रही थी।

जहां गुरुवार को जारी आदेश में भारती प्रधान को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ सेवा नियम के तहत निलंबित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में भेजा गया है। वहीं इस कार्यवाही के बाद बलिराम बघेल को बस्तर के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें