फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तेंदूपत्ता के भुगतान को लेकर हंगामा, पूर्व वनमंत्री ने भाजपाइयों के साथ जाम किया नेशनल हाईवे

Thu, 04 May 2023 09:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे बीच सड़क पर बैठ गए। कांग्रेस सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ वे भाजपाइयों जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत दर्जनों तेंदूपत्ता संग्राहक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा और वाहन फंसे रहे। 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेंदूपत्ता की तुड़ाई और परिवहन के भुगतान को लेकर हंमामा बढ़ता जा रहा है। भुगतान नहीं होने से नाराज पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने भाजपाइयों के साथ सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित डीएफओ कार्यालय घेराव करने के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे चले हंगामे के चलते वाहनों की दोनों ओर से लाइन लग गई। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने आश्वासन देकर भाजपाइयों से रास्ता खाली कराया। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्ववन मंत्री व बीजापुर से पूर्व विधायक महेश गागड़ा के नेतृत्व में सोमवार को भाजपाइयों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यहां डीएफओ कार्यालय का घेराव करने के बाद बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे बीच सड़क पर बैठ गए। कांग्रेस सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ वे भाजपाइयों जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत दर्जनों तेंदूपत्ता संग्राहक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा और वाहन फंसे रहे। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन व पुलिस की प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद प्रशासनिक अफसर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे ठेकेदार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही जल्द भुगतान का भी आश्वासन दिया। इसके बाद ही कार्यकर्ता वहां से हटने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को वहां से निकलवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। 

लंबे समय से अटका है भुगतान
बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के एक ठेकेदार ने आठ गांवों के तेंदूपत्ता संग्राहकों और कई परिवहनकर्ताओं को पिछले सीजन में भुगतान नहीं किया है। इनको करीब सवा करोड़ रुपये का भुगतान होना है। लगातार शिकायत के बाद भी न तो ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की गई और न ही संग्राहकों को भुगतान कराया गया। इसके बाद आज पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और तेंदूपत्ता संग्राहकों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


डीएफओ ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि ठेकेदार को भुगतान किया जा चुका है। इस पर एसडीएम पवन कुमार प्रेमी ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी कोर्ट खुद समन जारी करेगी और 20 दिन के भीतर बकायादारों को राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। वही  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर  10 दिनों के अंदर भुगतान नहीं किया जाता है, तो वे आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें