फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए BJP ने जारी की सूची, जगदलपुर से महापौर के लिए संजय पांडेय को दिया टिकट

Sun, 26 Jan 2025 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के रूप जगदलपुर से संजय पांडेय का चयन किया है। संजय पांडे के नाम का चयन होने के बाद से कार्यकर्ताओ में खुशी देखी जा रही है।  
विज्ञापन
संजय पांडेय, प्रत्याशी महापौर, भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के रूप जगदलपुर से संजय पांडेय का चयन किया है। संजय पांडे के नाम का चयन होने के बाद से कार्यकर्ताओ में खुशी देखी जा रही है।  

विज्ञापन

ये है जीवन परिचय

नाम- संजय पाण्डेय                         
जिला- बस्तर 
विधानसभा- 86, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
पिता- स्व. हृदय नारायण पाण्डेय ,सेवानिवृत्त उप वनमंडला अधिकारी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी ,जिला-बस्तर,विधानसभा-जगदलपुर 86
जन्मस्थान - जगदलपुर 
जन्म- 3 अगस्त 1968 (56 वर्ष)
शिक्षा- स्नातकोत्तर ( Diploma in Mining Eng.BA,MA)
पद- प्रदेश प्रवक्ता, विधानसभा प्रभारी-कोण्डागाँव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर
अन्य पद- प्रांतीय सदस्य-प्रशिक्षण वर्ग ,संभागीय प्रभारी-मन की बात, मोर आवास मोर अधिकार, सेवा पखवाड़ा,जाबो गौठान खोलबो पोल,विस्तारक योजना,पुष्प कमल,परीक्षा पे चर्चा इत्यादि, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट 2009 से लगातार, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष-सर्व ब्राह्मण समाज 

विज्ञापन

विस्तृत विवरण- स्वयंसेवक, विद्यार्थी परिषद में विभाग प्रमुख,प्रदेश सह मंत्री,मंत्री, 3 टर्म प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रव्यापी तीन बीघा आंदोलन (जलपाईगुड़ी में गिरफ़्तार )एवं लाल चौक, कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहराने आंदोलन ( उधमपुर में गिरफ़्तार ) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, छात्र जीवन में निर्वाचित अध्यक्ष, 2004 से चौथी बार लगातार पार्षद, दो बार महापौर परिषद (MIC) एवं 2 टर्म नेता प्रतिपक्ष, 
विज्ञापन

चुनावी अनुभव- छह बार विधानसभा चुनाव संचालन/प्रभारी, 2023 विधानसभा चुनाव में रायपुर ग्रामीण का संचालन ,2019 चुनाव में लोकसभा अभिकर्ता ,2024 लोकसभा चुनाव में लोकसभा सह संयोजक।
अन्य- कांग्रेस नेताओं/शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के कारण चार FIR दर्ज, ज़मानत पर 
कार्य/ पेशा- उद्योग-फ़र्निचर निर्माण 
छवि-अविवादित, संघर्षशील ,आक्रामक, स्वच्छ एवं ईमानदार छवि, राजनीति में कोई रिश्तेदार नहीं
पता- संदीप निवास, मैत्री संघ रोड, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड ,जगदलपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें