दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी, इस घटना में वाहन में सवार 5 लोगों को चोट आई है।
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी, इस घटना में वाहन में सवार 5 लोगों को चोट आई है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए वहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि जगदलपुर निवासी परिवार शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा जा रहे थे कि अचानक बंजारी घाट के पास ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क किनारे रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी, साथ ही हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियो के चारो पहिये ऊपर हो गए थे, घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखने के बाद तत्काल मदद के लिए आ पहुँचे, वही मामले की जानकारी लगते ही गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर आ पहुँचे, जहाँ घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहाँ घायलों का इलाज जारी है।