फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: कांग्रेसी नेताओं ने झीरम हमले में जान गंवाने वाले नेताओं को दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 May 2025 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को बस्तर व सुकमा जिले के सरहद में स्थित दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम में नक्सलियों के हमले में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं सहित सुरक्षा बलों की शहादत हुई थी।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने दी श्रध्दांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को बस्तर व सुकमा जिले के सरहद में स्थित दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम में नक्सलियों के हमले में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं सहित सुरक्षा बलों की शहादत हुई थी। 25  मई की सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व पूर्व विधायक राजमन बेंजाम शहादत स्थल पहुंचे और दोनों नेताओं सहित दरभा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की केशलुर लौट रही थी, जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के बड़े नेतागण भी उपस्थित थे। इन नेताओं पर घात लगाकर नक्सलियों ने हमला किया, जिससे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के दरभा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही सुरक्षा में तैनात कई जवान शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें