कोंडागाँव जिले के उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर के जंगल में ग्रामीणों ने एक ही साड़ी में युवक युवती का शव पेड़ में लटका देखा गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दी।
कोंडागाँव जिले के उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर के जंगल में ग्रामीणों ने एक ही साड़ी में युवक युवती का शव पेड़ में लटका देखा गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि आलमेर गाँव की रहने वाली कुमारी कांति नाग व उसी गाँव से लगे दूसरे गांव के युवक संतलाल वड्डे के साथ सोमवार की सुबह बिना बताए घर से चले गए, परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह से पुलिस को कोई भी सूचना नही दी, बुधवार की सुबह जब संतलाल का बड़ा भाई सुकालूराम अपने घर के पीछे बाड़ी में जैसे ही गया कि इमली पेड़ में दोनों का शव एक ही फंदे में लटका हुआ देखा गया।
विज्ञापन
दोनों का शव मिलते ही गाँव मे हड़कंप मच गया, इस बात की जानकारी लगने के बाद दोनों परिवार के लोग मौके पर आ पहुँचे, शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा गया, वही ग्रामीणों का कहना था कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, शायद परिजनों ने दोनों के रिश्ते को नही मानने के कारण इसी के चलते दोनों ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, गुरुवार की सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा।