फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संवाद, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में हुए रूबरू

Tue, 27 Jun 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

भाजपा जिला कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से बडी़ स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान कार्यर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संवाद सुना। बस्तर और भानपुरी मण्डल में भी बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का संवाद सुनते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बस्तर के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। मौका था 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम का। मध्य प्रदेश के भोपाल में हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान देश भर के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री ने सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य जाकर कार्य करने और अपने बूथ को मजबूत बनाने का मंत्र लिया। जिले के सभी 11 मंडलों इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर संवाद सुनने व्यवस्था की थी। 

विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से बडी़ स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान कार्यर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संवाद सुना। बस्तर और भानपुरी मण्डल में भी बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई। नानगूर, लोहण्डीगुड़ा, नगरनार, तोकापाल, दरभा आदि सभी मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ता संवाद सुनने के दौरान उत्साहित रहे। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं से किया गया सीधा संवाद उनके लिये प्रेरणादायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि बूथ को सशक्त बनाने और जनता के बीच पहुंचकर काम करने का मंत्र मोदी जी ने समझाया है। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनता को मिले, इसके लिये जनता के मध्य जाने, उनसे जुड़ने का निरंतर प्रयत्न करने की सीख प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें