फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी सहित दो घायल; भतीजे की शादी के लिए जा रहे थे लड़की देखने

Sun, 26 Mar 2023 05:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धनसिंह की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और भतीजे की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदजपुर में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और भतीजा घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर मारने के चलते हुआ है। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग निकला। बाइक सवार अपने भतीजे की शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुरकुची निवासी धनसिंह (30) अपनी पत्नी बसंती और भतीजे टिकेश्वर को लेकर बाइक से ग्राम तारावंड जा रहे थे। वहां उन्हें टिकेश्वर की शादी के लिए लड़की देखनी थी। अभी वे खंडसरा मालीगुड़ापारा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धनसिंह की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और भतीजे की हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया की धनसिंह की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। वह खेती किसानी का काम करता था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पिकअप का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें