फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बाइक सवार युवक टैक्टर से टकराया, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल

Tue, 22 Apr 2025 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क

सार

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के बाबू सेमरा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक टैक्टर से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के बाबू सेमरा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक टैक्टर से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कस्तूरी निवासी विकास लाल 30 वर्ष नगरनार स्टील प्लांट में वाहन चालक का काम करता है। मंगलवार को उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर जगदलपुर आ रही थी, जिसे लेने के लिए आज ऑफिस से छुट्टी भी ले रखा था, दोपहर को अपनी स्कूटी में सवार होकर जगदलपुर के लिए निकला था कि बाबू सेमरा के पास सामने चल रही ट्रैक्टर से जा टकराया।  

विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगो के साथ ही मौके पर पुलिस आ पहुची, जहाँ शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया, वही ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें