फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: राष्ट्रीय जागरूकता प्रतियोगिता में बस्तर के युवाओं ने छोड़ी छाप, पोस्टर और स्लोगन में पाया सम्मान

Thu, 16 Feb 2023 12:02 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

जगदलपुर में मेरा मत मेरा भविष्य विषय पर आधारित प्रतियोगिता में बस्तर के युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। स्लोग, पोस्टर और क्वीज में भाग लिया। प्रतियोगिता में विशेष उल्लेख के रूप में कलेक्टर ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वोट के महत्व पर जोर देने के लिए 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय जागरूकता प्रतियोगिता मेरा मेटर भविष्य विषय पर ऑनलाईन आयोजित कार्यक्रम 15 मार्च 2022 तक किया गया था। जिसके विजेताओं को बुधवार 15 फरवरी को कलेक्टर चंदन कुमार ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


पांच विधाओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में गीत, वीडियो पोस्टर, स्लोगन और क्वीज शामिल थे। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें बस्तर जिले से अभय एम सेमदेकर और आशीष सामंत को स्लोगन प्रतियोगिता में विशेष उल्लेख के रूप  में पुरस्कृत किया गया। जिन्हें बुधवार 15 फरवरी को कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा प्रमाण पत्र और दो हजार रुपए से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें