जांच के दौरान पता चला कि 60 पुड़िया और एक पॉलिथीन में गांजा भरा था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराए जाने पर पुड़ियों से मिले गांजा का वजन 290 ग्राम और पॉलिथीन में 910 ग्राम गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 50 और 100 रुपये में गांजा बेचती थी। पुलिस ने उसके पास से एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के रिपोर्ट दर्ज की है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नयामुंडा अंबेडकर वार्ड में रैन बसेरा के पास सरिता कश्यप नाम की महिला गांजा बेच रही है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला सरिता वहीं की रहने वाली है। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक झोले में मादक पदार्थ मिला।