फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 11.62 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2023 03:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

बस्तर में पुलिस ने होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब परिवहन, बिक्री के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग थानों पर छापा मारकर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब परिवहन, बिक्री के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 11.62 लीटर अवैध शराब बरामद की है। वहीं इसके साथ तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। इस पर टीम ने अलग-अलग थानों पर छापा मारा। पुलिस ने ग्राम करंजी में आरोपी राजेश सोनी को पकड़कर 3.14 लीटर, ग्राम बकावंड में आरोपी दिवाकर कश्यप से 3.93 लीटर और ग्राम राजनगर में पदमचरण बिसाई को गिरफ्तार कर 4.55  लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें