फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बस्तर को मिली नई रेल लाइन की सौगात, सांसद महेश कश्यप का शहरवासियों ने किया स्वागत

Wed, 14 May 2025 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तरवासियों को विगत दिनों केंद्र सरकार ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति दे कर उन्हें बड़ी सौगात दी है,जिसको लेकर लगातार बस्तर संभाग के हर बस्तरवासियों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सांसद महेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तरवासियों को विगत दिनों केंद्र सरकार ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति दे कर उन्हें बड़ी सौगात दी है,जिसको लेकर लगातार बस्तर संभाग के हर बस्तरवासियों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है। बस्तरवासियों के द्वारा डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इस बड़ी सौगात हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।

विज्ञापन


आज जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में बस्तर रेल आंदोलन समिति के सदस्यों सहित संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के समस्त सदस्यों एवम नागरिकों ने आज बस्तर सांसद का भव्य स्वागत कर उन्हें बस्तरवासियों को मिले नई रेल लाईन की स्वीकृति हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित किया, संजय मार्केट चौक में सदस्यों ने आतिशबाजी कर बस्तर सांसद का गाजे बाजे व फूल माला के साथ उनका भव्य किया। ततपश्चात मार्केट के भीतर बस्तर सांसद महेश कश्यप को लड्डुओं से तौलकर इस रेल लाईन के स्वीकृति हेतु सभी लोगो ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बता दे कि बस्तर सांसद द्वारा लगातार चुनाव में विजयी होने के पश्चात से ही बस्तर के रेल मामले सहित अन्य मामलों को लेकर  आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। बस्तर क्षेत्र के अनेको रेल लाईन परियोजना हो या नई ट्रेनों के संचालन का मामला हो सभी मामलों को गम्भीरता से लेते हुए बस्तर सांसद के द्वारा इन विषयो से केन्द्र सरकार को अवगत कराया जा रहा हैं, इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने बस्तर सांसद को फूल माला पहनाकर इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया, बस्तर सांसद ने इस दौरान इस स्वागत हेतु सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आप सभी से मिले प्यार,स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है। इसके लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हु। आप सभी के सहयोग व सुझाव के माध्यम से बस्तर को उच्च शिखर पर ले जाना हैं। कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सभी के द्वारा मुझ पर विश्वास जताकर मुझे लोकसभा के मंदिर तक पहुँचाने का कार्य किया था,बस्तर का विकास ही मेरा लक्ष्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें