फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 22 किलो गांजे के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा, ओडिशा से लाकर बेचता था आरोपी

Thu, 23 Feb 2023 04:17 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर की बकावंड पुलिस ने 22 किलो गांजे से साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी ओडिशा ने गांजे को लाकर लोगों को बेचता था। मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजे के साथ आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर बकावंड पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 22 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि शॉर्टकर्ट लेना इस तस्कर को महंगा पड़ा इससे पहले की ये सफल हो पाता पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया और इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया की बकावंड पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि भैसावेड़ा चौक के पास मेन रोड पर एक व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व काला रंग का जींस पहने है। जिसके पास बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर रखा गया है। वह बिक्री के लिए बस व टैक्सी का इंतजार कर रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर ग्राम पीठापुर भैसाबेडा चौक के पास व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर उसकी पहचान बलदेव भतरा पिता स्व. बुधराम भतरा उम्र 40 वर्ष निवासी बोरगांव पुजारी पारा थाना कोसागुमडा जिला नवरंगपुर ओडिशा बताया गया। उसके पास से बैग में 4 पैकेटों में कुल 22.250 किग्रा गांजा पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें