फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सर्पदंश का मुआवजा दिलाने के नाम पर बाबू ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, एसीबी की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 30 Oct 2025 07:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

एसीबी उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम ने बताया कि आरोपी हेम कुमार पाणिग्राही को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को विशेष न्यायालय जगदलपुर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बाबू को रंगेहाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के दरभा तहसील में सरकारी मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में सहायक ग्रेड-3 के एक बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू पर सर्पदंश से जान गंवाने वाली महिला के परिजनों से मुआवजा का पैसा दिलाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


मामला दरभा तहसील का है, जहां सामनाथ बघेल की पत्नी रामबती बघेल की सर्पदंश से मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने सरकारी योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से हुई मौतों के लिए मिलने वाली 4 लाख रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी हेम कुमार पाणिग्राही ने इस राशि को दिलाने के नाम पर मृतका के भाई साहनु बघेल से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पाणिग्राही ने कथित तौर पर कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो फाइल आगे नहीं बढ़ेगी और आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

पीड़ित साहनु बघेल ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी,  मुआवजे के लिए दरभा तहसील में आवेदन भी दिया गया था, जिस पर बाबू ने रिश्वत मांगी। मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जगदलपुर से की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को जब हेम कुमार पाणिग्राही तहसील कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम ने बताया कि आरोपी हेम कुमार पाणिग्राही को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को विशेष न्यायालय जगदलपुर में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें