फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनपुर नक्सली हमला: पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Fri, 05 May 2023 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा

सार

आपको बता दें कि बीते 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था। इस हमले में डीआरजी के 10 जवान व ड्राइवर समेत कुल 11 लोग शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में नक्सली हमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले सप्ताह हुए नक्सली हमले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अरनपुर नक्सल हमला मामले में 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इन सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खबर है कि इन संदिग्धों को अरनपुर के आस-पास के अंदरूनी गांवों से पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा इनकी डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए चारों संदिग्ध नक्सलियों के दरभा डिवीजन कमेटी के सदस्य हैं। सूत्र बता रहे हैं कि संदिग्धों से पूछताछ का दौर अभी भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस इस पूरे मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

 

आपको बता दें कि बीते 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था। इस हमले में डीआरजी के 10 जवान व ड्राइवर समेत कुल 11 लोग शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें