इन दिनों शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं लोग मंत्रालय में अपनी पहुंच बताकर शासकीय नौकरी दिलाने की बात कहते हुए लोगों से धोखाधड़ी कर भारी घर भरकम राशि की ठगी कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला सामने आया है जगदलपुर के तोकापाल निवासी सुमित दास जोशी और उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर निवासी प्रियंका वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा ने 28 लाख रुपए की ठगी की है। इसकी शिकायत प्रार्थी ने फ्रेजरपुर पुलिस थाने में 18 अप्रैल को की है। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुटी है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
फिर एक दिन प्रियंका वर्मा ने उनके मौसा चंद्रशेखर वर्मा नामक व्यक्ति से फोन पर बात कराई। चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि तुम प्रियंका वर्मा को 30 लाख रुपये दे दो। तुम्हारा और तुम्हारे पत्नी का शिक्षा कर्मी वर्ग 2 के पद पर नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद उसने अपने माता-पिता रिश्तेदारों से रकम की व्यवस्था कर 15 लाख रुपए नगद 20 अक्टूबर 2019 को प्रियंका वर्मा को दिया। इसके साथ ही सुमित ने अपना और अपने पत्नी का 10वीं और 12वीं के अंकसूची की फोटो कॉपी भी प्रियंका वर्मा को दी। इस दौरान उसके माता-पिता और रिश्तेदार भी उपस्थित थे। बाकी 13 लाख रुपए की व्यवस्था तत्काल नहीं होने पर चंद्रशेखर वर्मा को उनके खाता नंबर 935030110000071 में 7 नवंबर 2019 को 4 लाख,12 नवंबर 2019 को 4 लाख,13 नवंबर 2019 को 1 लाख,15 नवंबर 2019 को 2 लाख और 4 दिसंबर 2019 को 2 लाख रुपये ,कुल 13 लाख रुपये नेफ्ट के माध्यम से चंद्रशेखर वर्मा को दिया।