फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: चार दिन बाद मिला अंश का शव, परिजनों में मचा कोहराम; परीक्षा अच्छी न जाने पर नदी में लगाई थी छलांग

Mon, 12 Jan 2026 12:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेईई की परीक्षा अच्छी नहीं जाने से नाखुश युवक ने चार दिन पहले नदी में छलांग लगा दी थी, इस घटना के बाद से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रहे थी। सोमवार की सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया गया। युवक के शव मिलने के साथ ही परिजनों की उम्मीद भी समाप्त हो गई, उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रायगढ़ निवासी अंश श्रीवास्तव 17 वर्ष जो जेईई का परीक्षा देने के लिए 15 दिन पहले जगदलपुर अपने नानी के घर आया हुआ था, जहां से 8 जनवरी को परीक्षा सही नही जाने से अपनी स्कूटी को नया पुल के ऊपर खड़ा करके नदी में कूद गया था। जिसके बाद से कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में लगी थी। आज सुबह युवक का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें