सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर में बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम टाकरागुड़ा के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में आरएसएस संघ संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गये, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुचाये, जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है।
बता दे कि शुक्रवार को चित्रकोट मार्ग पर स्थित टाकरागुड़ा गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, इस घटना में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए, यह पूरी घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा में हुआ, हादसा इतनी जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, टाटा मैजिक वाहन में सवार भी दो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग आ पहुँचे, जहाँ लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।