फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: आमदई एलओएस सदस्य ने कोंडागांव एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण, मिली 50 हजार की प्रोत्साहन राशि

Sat, 18 Oct 2025 09:26 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप ने पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वह पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस का सदस्य था। नक्सल विरोधी अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उसने आत्मसमर्पण किया। 
 
विज्ञापन
एलओएस सदस्य ने कोंडागांव एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले में शुक्रवार सुबह एक लाख रुपये के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस का सदस्य था। 32 वर्षीय पिलसाय कश्यप कुदुर गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार के समक्ष उसने आत्मसमर्पण किया। 

विज्ञापन


पिलसाय कश्यप ने नक्सल विरोधी अभियान, संगठन के आंतरिक मतभेद और शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। शासन ने उसे 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। आत्मसमर्पण के दौरान एएसपी रूपेश कुमार डाण्डे, डीएसपी सतीश भार्गव और सीआरपीएफ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें