फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: मेकाज में पीएम घर में रखे नक्सली का 23 दिन पुराना शव ले गए परिजन, पुलिस कस्टडी में हत्या का आरोप

Sat, 18 Oct 2025 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में विगत 23 दिनों से रखे नक्सली के शव को आखिरकार परिजन अपने साथ घर ले गए, जहाँ पूरे रीति रिवाज के साथ नक्सली के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
नक्सली का 23 दिन पुराना शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में विगत 23 दिनों से रखे नक्सली के शव को आखिरकार परिजन अपने साथ घर ले गए, जहाँ पूरे रीति रिवाज के साथ नक्सली के शव का अंतिम संस्कार किया गया, वही परिवार के इस अंतिम संस्कार का वीडियो भी वायरल हुआ, जहाँ परिजनों के द्वारा उनके अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का वीडियो भी देखा गया है। 

विज्ञापन

 
बता दे कि नारायणपुर जिले में पिछले दिनों हुए एनकाउंटर में सीसी मेंबर कट्टा राम चन्द्र रेड्डी 62 वर्ष केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर की मौत हो गई थी, पुलिस ने मौके से 303 राइफल, अन्य हथियार के अलावा विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तु बरामद की थी।  मृतक नक्सली का गृहग्राम सिंगलागुट्टापल्ली थाना कोहड़ा जिला सिट्टीकेट राज्य तेलंगाना के निवासी है, वही सेंट्रल कमेटी मेंबर रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा का अंतिम संस्कार आज किया गया, पत्नी शांति प्रिया और बेटे राजा रेड्डी ने कुछ दिन पहले हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जहाँ  परिजनों का आरोप था कि पुलिस कस्टडी में प्रताड़ित कर राम चन्द्र रेड्डी की हत्या की गई है,  फेक एनकाउंटर की याचिका खारिज हो जाने के बाद परिजन यहां पहुंचे और शव अपने साथ ले गए, शव का पीएम नारायणपुर में ही करने के बाद उसे मेकाज भिजवा दिया गया था, जहाँ 23 दिनों से शव को जगदलपुर के मेडिकल कालेज की मारर्च्युरी में रखा गया था, सीसी मेंबर रेड्डी के शव को तेलंगाना में आज नक्सली कट्टा रामचंद्र रेड्डी की अंतिम यात्रा निकाली गई, इस बात की संभावना पहले से थी कि रेड्डी के अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें