फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 'आप' ने घेरा विधायक रेखचंद जैन और लखेश्वर बघेल का कार्यालय, पांच साल के कार्यकाल का मांगा हिसाब

Fri, 25 Aug 2023 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने प्रत्यशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेसियों ने भी पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 1900 दावेदारों ने फॉर्म जमा किया है। इस सब को देखते हुए आप आदमी पार्टी ने भी अपनी क्रियाकलाप को गति देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आप ने घेरा विधायक रेखचंद जैन और लखेश्वर बघेल का कार्यालय, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंडी से रैली निकाल कर  विधायक रेखचंद जैन और लखेश्वर बघेल के कार्यालय का घेराव किया।  'विधायक जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो' कार्यक्रम के तहत घर घेरने निकले, इसके बाद लालबाग मैदान से बस्तर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जगमोहन बघेल समेत कार्यकर्ता नारे लगाते हुए लखेश्वर बघेल का कार्यालय का घेराव किया। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने प्रत्यशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेसियों ने भी पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 1900 दावेदारों ने फॉर्म जमा किया है। इस सब को देखते हुए आप आदमी पार्टी ने भी अपनी क्रियाकलाप को गति देना शुरू कर दिया है। पहले चरण में अपनी दमदारी दिखाते हुए प्रदेश सह प्रभारी की उपस्तिथि में बस्तर लोकसभा के सभी विधानसभा में बदलाव यात्रा निकाली गई है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता तरुणा ने बताया कि आम आदमी पार्टी विधायक की निष्क्रियता को जनता के बीच लाने हेतु हर विधानसभा में विधायक का घेराव कर रही है इससे पहले कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा फिर आज जगदलपुर और बस्तर में विधायक का घेराव किया गया। 

 

प्रवक्ता तरुणा ने कहा कि रेखचंद जैन जब से विधायक बने है तब से जनता के बीच से सक्रियता नहीं रही हैं।भूपेश सरकार घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने में असफल साबित हुए हैं। चाहे वह रोजगार का मुद्दा हो, बिजली हाफ का मुद्दा हो, सड़क मूलभूत सुविधाओं का मुदद्दा हो, स्कूल अस्पताल महिला सुरक्षा का मुद्दा हो हर जगह पर विधायक रेखचंद जैन फेल साबित हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें