फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: चित्रकोट घूमने आए युवक ने जलप्रपात में लगाई छलांग, नाविक ने बचाई जान; पुलिस युवक को ले गई अपने साथ

Fri, 31 Jan 2025 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर से 40 किमी स्थित चित्रकोट जलप्रपात में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। आसपास घूमने आए लोगों ने युवक को इस तरह से कूदने से मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना और छलांग लगा दी।
विज्ञापन
जलप्रपात में कूदा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर से 40 किमी स्थित चित्रकोट जलप्रपात में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। आसपास घूमने आए लोगों ने युवक को इस तरह से कूदने से मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना और छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया में शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए जलप्रपात में छलांग लगाई थी। वहीं, मामले की जानकारी चित्रकोट चौकी प्रभारी को दिया गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक नारायणपुर का निवासी है, और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हुआ था। अचानक से युवक बिना किसी को बताए पत्थरों के बीच पहुंच गया। घूमने आए लोगों ने रुकने के लिए काफी आवाज लगाई। लेकिन युवक ने किसी की भी बात नहीं मानी और जलप्रपात में छलांग लगा दी। युवक की इस हरकत को देखकर वहां लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। युवक को पानी में कूदता देख के नदी किनारे खड़ा नाविक अपनी नाव लेकर युवक के पास पहुंचा और उसकी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी चित्रकोट चौकी प्रभारी को दी, जहां युवक को पुलिस अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें