फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में हड़कप

Wed, 02 Jul 2025 04:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में पदस्थ बस्तर फाइटर की महिला आरक्षक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने शासकीय रूम में फांसी लगाकर आत्मह त्या कर ली। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में पदस्थ बस्तर फाइटर की महिला आरक्षक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने शासकीय रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच महिला आरक्षक के शव को पीएम के लिए भिजवाया, वही मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली महिला आरक्षक जो बस्तर फाइटर में पदस्थ थी, सुबह उसे जगाने के लिए घर के आसपास के लोग पहुँचे  लेकिन दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी भी तरह से कोई भी हलचल नही होने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया, जहाँ महिला आरक्षक का शव फाँसी के फंदे में लटका हुआ देखा गया। अचानक से महिला आरक्षक के द्वारा आत्महत्या किये जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। मृतिका के पिता को मामले की जानकारी दिया गया, वही आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें