फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मलेरिया से छह साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम; सभी का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 24 Jul 2025 11:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के दरभा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले नागलसर में गुरुवार की सुबह एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चें को कुछ दिनों से मलेरिया होने के साथ ही उसे चिकनपॉक्स भी हो गया था।
विज्ञापन
मलेरिया से छह साल के बच्चे की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के दरभा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले नागलसर में गुरुवार की सुबह एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चें को कुछ दिनों से मलेरिया होने के साथ ही उसे चिकनपॉक्स भी हो गया था। जहां घर में ही उसका उपचार किया जा रहा था, बच्चे को अस्पताल नहीं ले जाया गया। फिलहाल बच्चे के शव को मेकाज के पीएम घर मे रखा गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए नागलसर गांव की मितानिन सोमबति ने बताया कि गांव में रहने वाले गंगू नाग के बड़े बेटे अमित नाग 6 वर्ष को सोमवार से स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली। जहां उसे बुखार था, मितानिन ने किट से जब चेक किया तो उसने बताया कि बच्चा मलेरिया पॉजिटिव निकला। वहीं, मितानिन ने बच्चें को टेबलेट भी खाने के लिए दी। साथ ही परिजनों को कहा कि बच्चे को बेहतर उपचार के लिए नानगुर सीएचसी ले जाये। जिससे कि बच्चे को सही इलाज मिल सके, लेकिन परिजनों का कहना था कि बच्चे को चिकनपॉक्स होने के कारण उसे बाहर नहीं ले जाया गया। वहीं, घर में ही उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की सुबह आज जब बच्चे की तबियत ज्यादा खराब हुई तो उसे 108 के माध्यम से मेकाज लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया, बच्चे के शव को पीएम घर मे रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें