फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर की हार्ट अटैक से हुआ निधन, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 29 Aug 2025 12:47 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर निवासी बीएस मरकाम (38) एनएचएम में ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर के पद में पदस्थ थे, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को शुक्रवार की सुबह बेहद ही दुखद खबर मिली। जहां उनके ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही स्टाफ अस्पताल पहुंचने लगे। वहीं, साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जगदलपुर निवासी बीएस मरकाम (38) एनएचएम में ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर के पद में पदस्थ थे, विगत 12 दिनों से एनएचएम के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे, इसी हड़ताल के दौरान शुक्रवार की सुबह अचानक घर में मरकाम को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरकाम के निधन की जानकारी लगते ही साथी अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें