फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भालू से भिड़ बैठा युवक: 20 मिनट तक चली जिंदगी बचाने के लिए जंग, लहूलुहान हालत में पहुंचा घर

Thu, 05 Dec 2024 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

उलनार माझिपारा निवासी जगबंधु बघेल पिता चैतू बघेल (30) अपने घर से 3 किमी दूर खेत में लगे तार को निकाल रहा था कि अचानक से एक भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
bear attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम उलनार में रहने वाला ग्रामीण अपने घर से कुछ दूरी स्थित खेत से तार निकालने के लिए गया हुआ था, जहां एक भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह ग्रामीण ने भालू से अपनी जान को बचाते हुए घर पहुंचा, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण के परिजनों ने बताया कि उलनार माझिपारा निवासी जगबंधु बघेल पिता चैतू बघेल (30) अपने घर से 3 किमी दूर खेत में लगे तार को निकाल रहा था कि अचानक से जंगल में एक भालू ने बुधवार की दोपहर को उसके ऊपर हमला कर दिया। 

अचानक से भालू के हमले से ग्रामीण कुछ समझ पाता इससे पहले ही भालू ने ग्रामीण के हाथ को पकड़ लिया। ग्रामीण ने हिम्मत नहीं खोई और भालू से लड़ पड़ा, करीब 20 मिनट की लड़ाई के बाद भालू भाग गया, ग्रामीण घायल अवस्था मे होने के बाद भी अपने घर पहुंचा, जहां परिजनों को मामले की जानकरी दी। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीण को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें