फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: दीपक बैज का भाजपा पर हमला, बोले- एक साल में बदहाल हो गया छत्तीसगढ़, सरकार मना रही है जश्न

Wed, 04 Dec 2024 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है। 
विज्ञापन
दीपक बैज व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है, सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये हैं। दिव्यांग मुख्यमंत्री निवास घेरने को निकलने को विवश हो गये। यह सरकार के 1 साल की कथित सफलता का आईना है, भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गयी है। सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 1 साल में ही राज्य के खजाने पर 37000 करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है, युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। 

विज्ञापन


दीपक बैज ने कहा कि सरकारी नौकरी में भर्तियां बंद हो गयी, बिजली के दाम बढ़ गये। एक साल में ही साथ सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो गयी है।भाजपा की विष्णुदेव सरकार साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है, साथ सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी, एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गयी, आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोली बारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी।महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी, लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।नक्सलवादी घटनाओं में बढोत्तरी हो गयी।नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है।

रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है, 18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाये, कांग्रेस राज में 7 किली राशन मिलता था उसमें कटौती हो गयी, सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गयी।जमीनों की रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि के गाईड लाईन के दर में 30 प्रतिशत के छूट को समाप्त कर दिया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया।भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रहा।किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गये। 
विज्ञापन


सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया, रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है, सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है।महतारी बंदन में माताओं बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही!कुल मिलाकर साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय साबित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें