फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सामूहिक विवाह में 75 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत लिए सात फेरे

Sat, 11 Mar 2023 06:11 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर विकासखंड के बाबू सेमरा ग्राम में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 75 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा और गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 75 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर विकासखंड के बाबू सेमरा ग्राम में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इनमें 66 जोड़ों ने सनातन परंपरा और नौ जोड़ों ने मसीही परंपरा के अनुसार विवाह किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस अवसर पर बारात की अगुवाई करते हुए 75 दूल्हों के साथ बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे। उनके साथ इस अवसर पर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे दंपत्ति और उनके परिजन उपस्थित थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर संसदीय सचिव जैन ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे युवा जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 75 युवाओं की बारात में शामिल होकर 75 वधुओं को ले जाने का अवसर मिला। कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। निर्धन कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में दिव्यांगों को भी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और दूल्हा-दुल्हन दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है।

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कन्यादान जीवन के सबसे बड़े दानों में एक है। आज यहां 75 निर्धन कन्याओं का सम्मान के साथ विवाह की परंपरा पूरी हो रही है। उन्होंने सभी नव दंपत्ति पर मां दंतेश्वरी के कृपा दृष्टि की कामना की। इस अवसर पर जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें