फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप: CG के 61 खिलाड़ियों का चयन, इसमें 28 बस्तर से; 25 मई से होगी चेन्नई में

Tue, 23 May 2023 12:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) की ओर से चेन्नई में इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 मई के बीच किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप और प्रो नाईट फाइट होगी। 
विज्ञापन
नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयनित बस्तर के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के 61 खिलाड़ियों का चयन नेशनल म्युथाई बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा बस्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। अकेले बस्तर से 28 खिलाड़ी हैं। जबकि रायपुर से रायपुर से 16, बालोद से नौ और कोरबा से आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। 

विज्ञापन


यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) की ओर से चेन्नई में इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 मई के बीच किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप और प्रो नाईट फाइट होगी। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक - बालिका) वर्ग में होगी। 

प्रतियोगिता में बस्तर जिले से 9 बालिका और 19 बालक का चयन किया गया है। यह टीम कोच अब्दुल मोईन, नवीन ठाकुर महिला कोच, मकसुदा हुसैन, सुमन राव व मैनेजर राजेन्द्र राजपूत, कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में भाग लेने के लिए रवाना होगी। बस्तर के खिलाड़ी 24 मई को दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें