फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने लगाया पांच किलो का आईईडी; यहीं यात्री बस में लगा चुके हैं आग

Mon, 22 May 2023 02:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

दंतेवाड़ा जिले को अबूझमाड़ से जोड़ने वाली बारसूर-पल्ली सड़क हमेशा से ही नक्सलियों के निशाने पर रही है। इससे पहले भी जवान कई बार इस सड़क पर आइईडी बरामद कर चुके हैं। हाल ही में नक्सलियों ने बैनर लगाकर इस मार्ग पर वाहन नहीं चलाने की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
नक्सलियों के लगाए आईईडी को जवानों ने किया निष्क्रीय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार सुबह सर्चिंग के दौरान पांच किलो का आइईडी बरामद किया है। उसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। जहां पर विस्फोटक बरामद हुआ है, इस सड़क मार्ग पर कई नक्सली वारदातें भी हो चुकी है। हाल ही में नक्सलियों ने इसी सड़क पर एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवान सोमवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान बारसूर-पल्ली सड़क मार्ग पर घोटिया चौक के पास फोर्स ने पांच किलो का एक आइईडी बरामद किया। इसके बाद जवानों ने समय रहते उसे डिफ्यूज कर दिया। बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों ने इसे प्लांट किया था।

दंतेवाड़ा जिले को अबूझमाड़ से जोड़ने वाली बारसूर-पल्ली सड़क हमेशा से ही नक्सलियों के निशाने पर रही है। इससे पहले भी जवान कई बार इस सड़क पर आइईडी बरामद कर चुके हैं। इस सड़क पर बैनर-पोस्टर लगाकर नक्सली अक्सर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं। हाल ही में नक्सलियों ने बैनर लगाकर इस मार्ग पर वाहन नहीं चलाने की चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें